17 सितंबर को सूर्य देव कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Sun Transit 2023: 17 सितंबर को सूर्य देव कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान दिया गया है। सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 17 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पंडित विष्णु राजौरिया ने बताया कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है, तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। 

राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

मेष : वाणी में मधुरता, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी संबंधी कार्यों में सफल रहेंगे। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे। 

वृष : इस राशि के लोगों का मन परेशान रहेगा। किसी अज्ञात का भय होगा। बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वहीं मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भागदौड़ अधिक होगी।

कर्क : मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अधिकारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचते रहें। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : मन में शांति व प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या : धैर्यशीलता में कमी रहेगी, पर आत्मविश्वास बना रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों का साथ बना रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुचि बनेगी। 

तुला : मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े व विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

वृश्चिक : आत्मविश्वास में कमी के चलते बातचीत में संतुलित बनाए रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होने की उम्मीद बनी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग जरूर मिलेगा। 

मकर : धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मन परेशान भी रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। नाकारात्मकता से बचे रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *