बेबुनियाद हैं निशिकांत दुबे के आरोप’, BSP MP दानिश अली के साथ संसद में हुए अभद्र व्यवहार पर बोलीं वृंदा करात

बेबुनियाद हैं निशिकांत दुबे के आरोप’, BSP MP दानिश अली के साथ संसद में हुए अभद्र व्यवहार पर बोलीं वृंदा करात

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बीएसपी सांसद दानिश अली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। अब सीपीआई (M) नेता वृंदा करात ने अपना बयान जारी किया है। करात ने निशिकांत दुबे के आरोप को झूठा बताया है। साथ ही रमेश बिधूड़ी के बयान को मौखिक हिंसा करार दिया है। करात ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बीएसपी सांसद दानिश अली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर अब सीपीआई (एम) CPI(M) नेता वृंदा करात का बयान आया है।

वृंदा करात ने कहा, ‘निशिकांत दुबे का आरोप झूठा है। बसपा सांसद दानिश अली के साथ जो हुआ वह मौखिक हिंसा थी। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, गिरफ्तारी होनी चाहिए। किसी भी सांसद को ऐसा विशेषाधिकार नहीं है कि वह दूसरे सांसद के खिलाफ ऐसे बुरे शब्दों का इस्तेमाल कर सके क्योंकि वह एक विशेष समुदाय से हैं।’

निशिकांत दुबे का आरोप, लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र:
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिख एक जांच कमेटी बनाने की अपील की है। दरअसल, यह पत्र रमेश बिधूड़ी वाले मामले को लेकर लिखी गई है। दुबे ने बीएसपी सांसद दानिश अली की तरफ से की गई टिप्पणी पर भी करवाई करने की मांग की है।

क्या लिखा पत्र में?
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख एकतरफा कार्रवाई न करने की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘रमेश बिधूड़ी ने संसद में जो कुछ भी कहा वो ठीक नहीं था। हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से माफी भी मांगी है, लेकिन हमे यह भी समझना होगा कि रमेश बिधूड़ी ने किन-किन परिस्थितियों में ऐसी भाषा का उपयोग किया? उन्होंने कहा कि दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

बिधूड़ी ने दानिश को कहा था उग्रवादी…
रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का श्रेय पीएम मोदी को दे रहे थे। उसी दौरान दानिश अली ने उन्हें टोक दिया, जिससे रमेश भड़क गए और अपशब्द बोलने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *