विंध्य से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू: रीवा के महामृत्युंजय मंदिर में पत्रकारवार्ता कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया यात्रा का शुभारंभ, 1400 KM करेगी भ्रमण

विंध्य से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू:रीवा के महामृत्युंजय मंदिर में पत्रकारवार्ता कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया यात्रा का शुभारंभ, 1400 KM करेगी भ्रमण

मध्यप्रदेश में 19 सितंबर से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का आगाज हो गया है। विंध्य के रीवा से शुरू होकर महाकौशल के रास्ते मध्य भारत जाने वाली यात्रा की अगवानी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल कर रहे है। उन्होंने मंगलवार की सुबह साढे़ नौ बजे रीवा के किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में पत्रकारवार्ता की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा की जानकारी दी।

कहा कि जन आक्रोश यात्रा 11400 किलोमीटर की होगी। रीवा से शुरू होकर सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर के रास्ते रायसेन जिले में पहुंचेगी। यात्रा का समापन भोजपुर में होगा। यह यात्रा 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आक्रोश यात्रा प्रत्येक विधानसभा से गुजरते हुए शिवराज सरकार के 18 साल की नकामयाबी बताएगी। रीवा जिले में तीन दिन यात्रा का भ्रमण होगा।

इसके बाद मोहनिया टनल से यात्रा सीधी जिले में चली जाएगी। कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यात्रा का समापन होगा। आरोप लगाया कि MP में महिलाएं असुरक्षित है। चौतरफा भ्रष्टाचार है। राज्य सरकार का खजाना खाली है। शिवराज घोषणा में घोषणा कर रहे है। इतना कर्ज लाद दिया है कि उतारना मुश्किल हो जाएगा। मालुम है कि अब प्रदेश से बाहर हो रहे है। ऐसे में दूसरे की स्कीम चुरा रहे है।

कमलनाथ के 11 वचन मतदाताओं के पास रखेंगे

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ।
महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह।
500 रुपए में गैस सिलेंडर।
100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ।
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ।
जातिगत जनगणना का लाभ।
सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ।
12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
किसान आंदोलन के मुकदमें माफ।
किसानों को 5 हाॅर्स पॉवर बिजली बिल माफ।

7 यात्राओं में पांचवें नंबर की यात्रा के अजय सिंह प्रभारी :

जीतू पटवारी: मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास.
डॉ. गोविंद सिंह: श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना.
अरुण यादव: छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल.
कमलेश्वर पटेल: सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना.
अजय सिंह: रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन.
सुरेश पचौरी: हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम.
कांतिलाल भूरिया: बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा

इन नेताओं की रही मौजूदगी :
जन आक्रोश यात्रा की शुभारंभ के समय पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, जिले के संगठन प्रभारी, प्रताप भानू शर्मा, महामंत्री बृणभूषण शुक्ला, महामंत्री शिव प्रसाद प्रधान, महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक शीला त्यागी, कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *