CM शिवराज ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा: सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने दिए निर्देश, 3 KM तक नो फ्लाइंग जोन घोषित

CM शिवराज ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा: सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने दिए निर्देश, 3 KM तक नो फ्लाइंग जोन घोषित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे राजधानी भोपाल में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

विवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित जंबूरी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भेल मार्ग पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए पार्टी के झंडों को लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *