मऊगंज में 11 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित !

मऊगंज । कांग्रेस और भाजपा के साथ ही मऊगंज विधानसभा में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसको लेकर 11 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मऊगंज आगमन होने जा रहा है। यहां पर श्री मान मऊगंज कलेक्ट्रेट के समीपस्थ मैदान आयोजित विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। उक्ताशय की जानकारी आमआदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव व मऊगंज विधानसभा से घोषित प्रत्याशी उमेश त्रिपाठी ने दी है।विदित हो कि इसके पूर्व 10 अक्टूबर को राज्य सभा सांसद संजय सिंह का मऊगंज में कार्यक्रम नियत था किंतु ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था,जिसके चलते 10 अक्टूबर का कार्यक्रम निरस्त करते हुए आगामी 11 अक्टूबर को पंजाब सीएम का कार्यक्रम तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *