सतना में नगर निगम के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन…सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ-गाए भजन, विधायक ने भी दी ढोलक पर थाप !

रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में धरना दे चुके नगर निगम के संविदा कर्मियों ने भजन- कीर्तन कर सद्बुद्धि यज्ञ में आहुतियां दीं तो सतना विधायक भी उनके बीच बैठ कर ढोलक पर थाप देते नजर आए। उनका यह अंदाज बीते 5 वर्षों में पहली बार नजर आया है।

अपने नियमिती करण की मांग पर अड़े नगर निगम के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को निगम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन का अलग तरीका अपनाते हुए भजन- कीर्तन किया और सद्बुद्धि यज्ञ में आहुतियां दीं। निगम कार्यालय परिसर में पार्किंग शेड के नीचे धरने पर बैठे निगम के संविदा कर्मियों ने हवन कुंड बनाए और आहुतियां देकर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

रीवा और विन्ध्य के कई ठेकेदार पहुचे भोपाल; कॉन्ट्रेक्टर बोले-भुगतान नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे, स्कूलों में किया था मेंटेनेंस का काम, करोड़ों अटके…

इस दौरान वहां सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी पहुंचे, और भजन मंडली के बीच बैठ गए। विधायक ने पहले तो कुछ देर तक गायन सुना और फिर आगे बढ़ कर खुद ढोलक थाम ली। विधायक ने ढोलक पर थाप देना शुरू किया तो पार्षद अमित अवस्थी सन्नू मंजीरा बजाने लगे। अन्य कांग्रेसी पार्षद तालियां बजा कर उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

 Read More: रीवा: कलेक्टर ने तीन अपराधियों को जिला बदर करने का दिया आदेशकलेक्टर ने अवकाश दिवस में प्रदाय केन्द्र खुले रखने के दिए निर्देश

विधायक सिद्धार्थ ने प्रदर्शनकारी संविदा कर्मियों की मांग सुनी और उनका समर्थन करते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके दुःख का निवारण किया जाएगा।

बता दें, नगर निगम के संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में धरना दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी को सौंप कर वर्ष 2016 तक के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *