चित्रकूट में अर्धनग्न मिला महिला का शव: रजौला बायपास पर ब्रह्राकुंड के पास कपड़े से ढंका मिला, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट में अर्धनग्न मिला महिला का शव:रजौला बायपास पर ब्रह्राकुंड के पास कपड़े से ढंका मिला, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट थाना क्षेत्र में रजौला बायपास के पास एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।

चित्रकूट थाना अंतर्गत रजौला बायपास पर कोटिहार नाला और ब्रह्मकुंड के पास सुनसान रास्ते पर शुक्रवार को एक महिला का शव पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर ऊपर से कपड़ा पड़ा था। जिससे उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को ढंका गया था, जबकि लैगिंग जैसा पायजामा उसने पहन रखा था। सूचना मिलने पर चित्रकूट थाना प्रभारी पंकज शुक्ला और कामतानाथ चौकी प्रभारी आशीष धुर्वे मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

चित्रकूट पुलिस ने बताया कि मृतिका की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास है जबकि उसका कद लगभग 4 फीट 6 इंच, रंग गोरा और बदन इकहरा है। मृतिका के शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। उस हिस्से को पेटीकोट से ढंका गया था। वह पेटीकोट भी किसी और का प्रतीत होता है। शव की स्थिति के मद्देनजर प्रथम दृष्टया उसकी मौत पेटीकोट के नाड़े से गला घोंटे जाने से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के आसपास कोई ऐसी वस्तु भी नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसकी हत्या किसने और क्यों की ? इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *