डॉ मनमोहन सिंह हुए ‘आप’ के, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के हाथों ली सदस्यता, देवतालाब से ठोक सकते हैं ताल

डॉ मनमोहन सिंह हुए ‘आप’ के, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के हाथों ली सदस्यता, देवतालाब से ठोक सकते हैं ताल

रीवा: चुनावी वर्ष होने के चलते सभी पार्टियों में जहां उठा पटक मची हुई है। तो वहीं कई रिटायर्ड अधिकारी भी अब राजनीति में दाव आजमाना चाहते है।
हालांकि ऐसा कम ही हुआ है जब रिटायरमेंट के बाद कोई अधिकारी राजनीति में भी सफल हुआ है।

ताजा मामला देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में संजय गांधी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रिटायरमेंट होने के बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह ने आप पार्टी की सदस्ता ले ली है। माना जा रहा है कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से मनमोहन सिंह ताल ठोक सकते हैं। आइये सुनाते हैं आप का हाथ थामने वाले मनमोहन सिंह का क्या कहना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *