मप्र: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 13 सितम्बर को? सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे, कर रहे मंत्रणा

MP Election 2023 News: दिल्ली में राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के बीच बीजेपी की दूसरी सूची पर मंथन हुआ हैI बताया जा रहा है कि इस मंथन के बाद 13 सितंबर को बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती हैI

मप्र: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 13 सितम्बर को, सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे, कर रहे मंत्रणा

MP ELECTION 2023: गौरतलब है कि बीजेपी ने सियासी बाजी मारते हुए सबसे पहले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। ये सभी वो सीटे हैं जहा बीजेपी को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कल यानी 13 सितम्बर को बीजेपी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे है।

बीजेपी इस बार भले ही सरकार बनाने में सफल रही हो। लेकिन वास्तव में 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। अगर कांग्रेस की फूट भाजपा के काम ना आती तो सरकार बनना मुश्किल था। लेकिन इस बार प्रदेश की सरकार तथा भाजपा संगठन चुनाव में जीत हासिल करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। हर हाल में अपने दम पर बिना किसी जोड़ तोड़ के विजय श्री प्राप्त करने में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा अपने ही कई नियमों में बदलाव कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रही है। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव से 3 महीने पहले ही कर रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव बहुत ही नजदीक है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लगने वाली है।
भाजपा चुनाव मे विजय प्राप्त करने हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री दे धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं तो वही प्रदेश ओर केंद्र का भाजपा संगठन प्रत्याशियों की सूची बनाने में जुटा हुआ है।

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया। आनन फानन में देर शाम नेता द्वय दिल्ली पहुंच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक हुई है। जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए हैं।

प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के आसार :
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की दूसरी सूची कल जारी कर सकती है।
कहा जा रहा है कि इसी विषय पर चिंतन मंथन करने के लिए नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है।

प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशी :
बता दें 24 दिन पहले ही बीजेपी अपने 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी हैI प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही उम्मीदवार भी अपनी-अपनी विधानसभाओं में प्रचार प्रसार में जुट गए हैंI इस दौरान यह प्रत्याशी लोगों से घर-घर जाकर मिलने के साथ ही रुठे बीजेपीईयों को भी मना रहे हैं. बीजेपी का मानना है कि समय से पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पार्टी को बहुत फायदा होगाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *