भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

चुनावी साल में मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई नेता बागवती तेवर दिखाते हुए पार्टी को छोड़ चुके हैं। वहीं आज आगर मालवा में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुसनेर विधानसभा से विधायक रहे पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

संतोष जोशी ने बताया कि आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हूं। इसके कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया। हर गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही करते थे कि इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है।

निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव– जोशी
अगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने का ऐलान किया है। संतोष जोशी ने कहा कि अभी निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जीतने के बाद संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाऊंगा। बता दें कि संतोष जोशी गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और संघ के प्रचारक भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *