MP: कथाओं और यात्राओं की चुनाव से पहले बहार, राजधानी में होगी धीरेंद्र शास्त्री की कथा, कंप्यूटर बाबा निकालेंगे गौ माता रक्षा यात्रा

MP: कथाओं और यात्राओं की चुनाव से पहले बहार, राजधानी में होगी धीरेंद्र शास्त्री की कथा, कंप्यूटर बाबा निकालेंगे गौ माता रक्षा यात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब से कुछ ही समय बचा हैं। इसके पहले राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने विधानसभाओं में कथा करवा रहे हैं। कथा के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में यात्राओं की भी बहार है। जहां भाजपा जन आशीर्वाद, तो कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। वहीं अब कंप्यूटर बाबा भी एक यात्रा निकालने जा रहे हैं।

राजधानी में बागेश्वर धाम सरकार की कथा
राजधानी भोपाल में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी। मंत्री विश्वास सारंग इसे आयोजक है। यह कथा नरेला विधानसभा में आयोजित की जाएगी। मंत्री सारंग ने बताया कि 26 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27-28 सितंबर को पं. धीरेंद्र शास्त्री हनुमान कथा सुनाएंगे। जिसमें देशभर के 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसके साथ ही नरेला विधानसभा में सामूहिक गणेश विसर्जन उत्सव होगा। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री मौजूद रहेंगे।

MP में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत: पूजा कर रथ को किया रवाना, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बोले- चुनाव में आएगी सुनामी, बीजेपी में मचेगी भगदड़

कंप्यूटर बाबा निकालेंगे यात्रा
2018 में कांग्रेस का साथ देने वाले कंप्यूटर बाबा जिन्हें 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। कांग्रेस की प्रदेश सरकार जाने के बाद वह गायब हो गए थे और अब फिर 2023 के विधानसभा चुनाव के दो महीने पहले फिर से प्रकट हुए।

चित्रकूट से शुरू, बाबा महाकाल की नगरी में संपन्न
उन्होंने राजधानी भोपाल में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि वह प्रदेश में निकल रही अलग-अलग यात्राओं की तरह ही एक यात्रा (गौ माता रक्षा यात्रा) निकाल रहे हैं। यह यात्रा चित्रकूट से 26 सितंबर को हजारों संत महात्माओं के साथ प्रारंभ होगी। भजन कीर्तन सत्संग जन्म जागरण करते हुए प्रदेश के लगभग 40 जिलों से होते हुए 10 अक्टूबर 2023 को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न होगी।

एमपी चुनाव से पहले बड़ा दांव: प्रदेश सरकार किसानों को देगी बड़ी सौगात, कल मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को लेकर होगा कार्यक्रम

गौ माता की रक्षा के लिए निकाली जा रही यात्रा- कंप्यूटर बाबा
उन्होंने सभी सनातनियों से आह्वान किया है कि जिसकी करुणा पर पूरा विश्व टिका है, 33 कोटि देवता जिसके अंदर समाहित उसे गौ माता की ऐसी दयनीय स्थिति देखकर भी हाथ पैर धरे बैठना नहीं चाहिए। उसकी रक्षा के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक दल को इसमें आमंत्रित नहीं कर रहे हैं, उसके बावजूद भी कोई आता है तो उसे मना भी नहीं करेंगे, लेकिन हमें गौ माता की रक्षा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *