तीन बहुओं की ससुराल में मौत मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

तीन  बहुओं की ससुराल में मौतपरिजनों ने ससुरालजनों को ठहराया मौत का जिम्मेदार3 बच्चों की मां सहित दो गर्ववती नवब्याहता की हुई मौत, एक की जहर से तो दूसरे की मौत का कारण अज्ञात।
Virat24,रीवा। एक ही दिन में तीन विवाहित महिलाओं की ससुराल में मौत का मामला प्रकाश में आया है। दो  अलग अलग मामलों ने बहुओं के मायके पक्ष ने ससुरालजनों को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।जबकि एक कि मौत बीमारी से बताई जाती है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनकी मौत का जिम्मेदार कौन है।दरअसल  जिले में हुई दो बहुओं की मौत का मामला दो अलग अलग थाना क्षेत्र का है जहां जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र का है तो वहीं दूसरा मामला शहर के बिछिया थाना क्षेत्र का है। इन दोनों ही मामलों में मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मामलों को जांच में लिया है और उनके मौत की मिस्ट्री सुलझाने का प्रयास कर रही है।
3 बच्चों की मां की जहर निगलने से हुई मौत

बहुओं की मौत की पहली घटना जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र मझियार का है जहां रहने वाली पूजा सिंह पति विजय सिंह उम्र 30  नाम की महिला द्वारा जहर निगल कर सुसाइड करना बताया गया है, लेकिन सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।दरअसल 10 वर्स पूर्व बैकुण्ठपुर के मझियार में ब्याही गई यूपी कोरांव निवासी पूजा सिंह 3 बच्चों की मां है जिसकी जहर निगलने के कारण अस्पताल पहुचने से पहले  मौत हो गई है। मामले में मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी पूजा के पड़ोसी द्वारा दी गई थी जिनके अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पूजा को म्रत घोसित कर दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि पूजा ने सुसाइड नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।
नवब्याहता की मौत पर परिजनों का हंगामा

जिले में नवविवाहित महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। मामला शहर के बिछिया थाना क्षेत्र कृष्णानगर का है जहां रहने वाली निर्मला यादव पति विकास यादव उम्र 22 वर्ष नाम की महिला को अज्ञात कारणों के चलते घायल होने की वजह से उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। महिला की मौत पर ससुराल पक्ष के लोग पलंग से गिरने के कारण चोट आना बता रहे है तो वहीं मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि निर्मला के पेट में 8 माह का गर्भ था मौत के बाद पेट से बच्चा निकला है, फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

तीसरी घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निराला नगर की बताई जाती है। जहां गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद कोरोना संक्रमित होने की शंका पर शव मरचुरि में रखा है,  महिला के कोरोना सैंपल लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पूजा मिश्रा पति नवीन मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी निराला नगर लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसका उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *