रीवा: जल निकासी न होने से नेहरू नगर वासी नारकीय जीवन जीने को है मजबूर

रीवा: जल निकासी न होने से नेहरू नगर वासी नारकीय जीवन जीने को है मजबूर

{ऐसी जनहित मुद्दों की ख़बरें और स्थानीय, जिले,प्रदेश,देश की जरुरी और लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए बेल यानी घंटी icon (bell icon) को press कर विराट 24 न्यूज़ को सब्सक्राइब करें।}

जल निकासी की समस्या से नारकीय हो गया नेहरू नगर का नागरिक जीवन

रीवा: कहते है कि शहर में चहुमुखी विकास हो रहा है। पर ये कैसा विकास है कि जरा सा मेघराज बरसे नहीं कि मोहल्लो की नालिया उफान पर आ जाती है और गंदा पानी सड़क पर आकर घुसता है स्थानीय लोगो के घरों के सीधे अंदर।
कहने को तो नेहरू नगर में नाली नहीं बल्कि नाला बना है, वो भी करोड़ो की लागत से, पर ये नाला भी बारिश के पानी को संभाल नहीं पाता और ऐसा इसलिए क्यूंकि नाला की सफाई नहीं होती और होती भी हैं तो केवल खाना पूर्ति ही होती है।

स्थानीय पार्षद जिनकी सबसे पहले जिम्मेवारी बनती है वो समस्या हल करवाने की बजाय खुदी पानी के बीच में बैठकर फोटो खिचवाती है। हो सकता है विरोध का ये उनका तरीका हो और ठीक भी हो, पर जनता ने आपको वोट देकर समस्या का विरोध करने को नहीं चुना बल्कि समस्या का हल करने को चुना है। विरोध करने का अधिकार तो जनता का है और वो अपने स्तर पर करती भी है। स्थानीय विधायक भी चुनाव के समय ही इस बड़े और अहम मोहल्ले में पधारते है। महापौर की बात करें तो उनके दर्शन भी इस मोहल्ले में कम ही होते है। कुल मिलाकर नेहरू नगर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

ज्योति स्कूल के पीछे और बगल में हालात ये है कि बिना पानी बरसे ही नाले का गंदा पानी मुँह उठाये रहता है। रोड पर मल्बेदार बदबूदार पानी विद्यमान रहता है और अगर जरा सा भी बारिश हुई तो फिर समझ लीजिये की वह के लोग त्राहि मामं त्राहि मां की स्तिथि में आ जाते है।

मामूली बारिश में नेहरू नगर वार्ड नंबर 13 में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। ऊंची पुलिया की वज़ह से यह समस्या यथावत बनी हुई है। घरों की जल निकासी का लेबल लेकर नए सिरे से पुलिया का निर्माण कराया जाना चाहिए। अभी बनाई जा रही नाली से समस्या का समाधान नहीं होने जा रहा है। यह महज प्रशासनिक खानापूर्ति है। 1 माह से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक एक तरफ की भी नाली नहीं बन पाई है। दूसरी तरफ की नाली अभी बनना है। इसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। पानी निकासी की समस्या यथावत है।

जल भराव की समस्या का निराकरण बेहद जरूरी है। वाटर लेवल के आधार पर निर्माण कार्य नहीं कराए जाने से समस्या बनी हुई है। नगरीय प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की है। नालियों में पानी भरा हुआ है जिसे ऊपर से ढका जा रहा है। लेकिन यह समस्या का निराकरण नहीं है। ऐसी स्थिति में जब भी बारिश होगी तो घरों में पानी भरने समस्या बनी रहेगी। जल निकासी के लिए आगे के नालों का गहरीकरण जरूरी है। पाल पैलेस के बगल से गुजरने वाले नाले का गहरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाना चाहिए। इसके लिए पूरी सड़क के नीचे से नाले बनाने की जरूरत है।

नेहरू नगर में दूर-दूर से आने वाले पानी की निकासी के लिए उसे एक तरफ बहाने की जगह वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी होगी। इस मामले में प्रशासन के गंभीर नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नेहरू नगर ऊंचाई और ढलान पर है लेकिन ऊंची सड़के और तंग और ऊंची पुलियों के चलते जल निकासी की समस्या विकराल बनी हुई है। नागरिक जीवन नारकीय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *