Rewa: विधानसभा अध्यक्ष का मुस्लिम समाज द्वारा किया गया सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष का मुस्लिम समाज द्वारा किया गया सम्मान

रीवा: विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का सतखरा (पिपरा रामपुर) के मुस्लिम समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा में सभी समाज व वर्ग के व्यक्ति आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ रहते हैं और इन सभी के सहयोग से देवतालाब को प्रदेश की नम्बर एक विधानसभा बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पात्र व्यक्तियों को दिलाया जा रहा है।

 विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान हर वर्ग के लिए योजनाएँ संचालित कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना इन्हीं में से एक है जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उपयोगी सिद्ध हुई है।

अब महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति इन पैसों से हो रही है। उन्होंने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस दौरान सुरेन्द्र सिंह चंदेल, मन्नू गुप्ता, अखिलेश सिंह, मोहनलाल तिवारी, जनसंपर्क सहायक मध्यप्रदेश विधानसभा पुष्पेन्द्र गौतम सहित आसपास के गांव के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने महिया में स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *