जिले में अब तक 186.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रीवा: जिले में पिछले 24 घंटों में सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गयी जिले में 16 जुलाई को कुल 18.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इस दिन तहसील हनुमना में 50.3 मि.मी. हुजूर में 15.6 मि.मी., सिरमौर में 21.2 मि.मी., जवा में 24 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 24 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी। जिले में एक जून से अब तक कुल 186.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 273.6 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 120.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 214 मिलीमीटर, सिरमौर में 170.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 64 मिलीमीटर, मऊगंज में 243.4 मिलीमीटर, हनुमना में 173.6 मिलीमीटर, सेमरिया में 124 मिलीमीटर, मनगवां में 227 मिलीमीटर, जवा में 180.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 262 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 123.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।