MP में नक्सली दंपति का एक और मददगार गिरफ्तार, NIA कोर्ट में पेश कर 9 सितंबर तक रिमांड पर !

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में नक्सली दंपति का एक और मददगार गिरफ्तार हुआ है। वहीं इससे पहले 26 अगस्त को एक और सहयोगी धनसिंह को मंडला से गिरफ्तार किया था। छेरमू सिंह को NIA की कोर्ट में पेश कर 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नक्सली दंपति का एक और मददगार गिरफ्तार हुआ है। वहीं इससे पहले 26 अगस्त को एक और सहयोगी धनसिंह को मंडला से गिरफ्तार किया था। छेरमू सिंह को NIA की कोर्ट में पेश कर 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।

मां शारदा की नगरी ‘मैहर’ बनने वाला है ‘जिला’ ! CM Shivraj ने क की घोषणा…

ATS द्वारा 22 अगस्त को गोहलपुर क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में ईलाज के दौरन 82 लाख के इनामी नक्सली अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद नक्सली दंपति को धन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने व उन्हें जबलपुर लेकर आने के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद एटीएस ने मंडला जिले के कालपी के पास से उनके नक्सली साथी धनसिंह को 26 अगस्त को मंडला से गिरफ्तार किया था।

10 सितंबर को CM शिवराज आएंगे ग्वालियर, बड़ी सभा को करेंगे संबोधित…

इन तीनों से की गई पूछताछ के आधार पर ही साथी छेरमू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे 9 सितंबर तक की रिमांड पर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पकड़ा गया नक्सलियों का मददगार साथी छेरमू राम छत्तीसगढ़, दुर्ग के लोहतरा ग्राम गुदुम का रहने वाला है। वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मऊ ईस्ट का सक्रिय सदस्य भी है। उसके नक्सली दंपति से संपर्क होने की सुचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

Read More: रीवा: अयोध्या दर्शन के बहाने भाजपा नेता विवेक गौतम देवतालाब में आखिर क्या तलाश रहे हैं? विधानसभा अध्यक्ष की अनदेखी के क्या है मायने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *