Lucknow: सपा विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ

सपा विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ

लखनऊ: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने घोसी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए सुधाकर सिंह को सोमवार को शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से जीतकर आए सपा विधायक सुधाकर सिंह को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पद की शपथ दिलाई।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विधानभवन के अपने कक्ष में शपथ दिलाई।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

सुधाकर सिंह ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *