BJP रीवा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के समापन एवं आगामी 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के संबंध में पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन, गिनवाई जनआशीर्वाद यात्रा की उपलब्धिया, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर भी किया प्रहार

भारतीय जनता पार्टी रीवा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के समापन एवं आगामी 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के संबंध में पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन, गिनवाई जनआशीर्वाद यात्रा की उपलब्धिया, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर भी किया प्रहार

रीवा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के समापन एवं आगामी 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
इस पत्रकार वार्ता में बताया गया कि जन आशीर्वाद यात्रा में पूरे प्रदेश में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला एवं जन आशीर्वाद से यह संदेश बरकरार है कि फिर इस बार से भाजपा सरकार है। पत्रकार वार्ता में आगे कहा गया कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को शुरू से ही प्राथमिकता दी और ठोस कदम उठाए हैं। हाल ही में नारी वंदन बिल दोनों सदनों से सर्व सम्मति से पारित होना यह दर्शाता है कि मोदी की नीतियां विपक्ष को भी पसंद है। साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में विवरण देते हुए कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक पहुंची और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया है। प्रदेश में इस यात्रा का कुल 1000 जगह स्वागत होना, 670 से अधिक रथ यात्राएं, मध्य प्रदेश में 50 से ज्यादा बड़ी जनसभाएं हुई जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता को जाता है।
रीवा में जन आशीर्वाद यात्रा के विषय में बताया कि रीवा में 6 सितंबर से 9 सितंबर तक यात्रा रही। जन आशीर्वाद यात्रा जिले के आठों विधानसभा से होकर गुजरी और लगभग 206 किलोमीटर की यात्रा तय की, यात्रा में 86 स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, 8 मंचीय सभाएं और आठ रथ सभाओं में जनता का भरपूर स्नेह मिला, साथ ही यात्रा के माध्यम से करीब 142250 लोगों से सीधा संवाद हुआ, यात्रा के दौरान लगभग 27 000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
पत्रकार वार्ता में आपको बता दें आगे कहा गया कि इस यात्रा में जनता की सहभागिता ने बता दिया है कि अगर संस्कृति का सम्मान बचाना है, गरीब कल्याण करना है, महिलाओं का उत्थान करना है ,सुशासन अपनाना है तो भारतीय जनता पार्टी को फिर से लाना है।
इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की जारी जन आक्रोश यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया गया और कहा गया कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की देखा देखी कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बदौलत कांग्रेस जगी है जो अभी तक शायद सो रही थीं।परंतु जनता का समर्थन इस यात्रा को नहीं मिल रहा है। साथ ही खुले मंच में कांग्रेसी आपस में भिड़ रहे हैं जो यह दर्शाता है कि आक्रोश जनता के बीच तो नहीं वरन कांग्रेस के नेताओं के बीच आक्रोश जरूर है।

उक्त पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल द्विवेदी एवं अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *