Report Manoj yadav
. क्रिसमस डे पर शुरू हुआ एसआर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता विजेता टीम को दी जाएगी 21 हजार की नगद धनराशि।
virat24 news अयोध्या जनपद के ब्लॉक हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के अंतर्गत गयासुद्दीन पुर गांव में ग्रामीण स्तर पर एसआर क्रिकेट कप का आगाज क्रिसमस डे पर शुरू किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने आए एसपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में आए विपनेश पांडे ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। एसआर क्रिकेट क्लब के सौजन्य से उद्घाटन होने के बाद प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने 1 ओवर का मैच भी खेला। इस टूर्नामेंट में 31 टीमें भाग ले रही हैं। ट्रॉफी जीतने वाले विजेता टीम को 21 हजार रूपए और उपविजेता टीम को 11हजार रूपए की नगद धनराशि राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी। फाइनल मैच 1 जनवरी को खेला जाएगा। एसआर ग्रुप अयोध्या के द्वारा ड्रोन कैमरे से इस मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया। गांव के खिलाड़ियों में टैलेंट वा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। उन्होंने बताया आयोजक शिवराम यादव के द्वारा जो यह पहल की गई है काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा गांव से ही बच्चे निकलकर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलते हुए पहुंचते हैं। तो ही दूसरी तरफ आयोजक शिवराम यादव ने बताया जब तक मैं जीवित रहूंगा। तब तक मैं ग्रामीण अंचलों पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता रहूंगा। जिससे जिन प्रतिभागियों में टैलेंट और काबिलियत है ।उनको जिले स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना हुनर और काबिलियत दिखाने का मौका मिल सके।