हलछठ व्रत विशेष: नगर निगम रीवा के उपायुक्त(retd) अरूण मिश्रा इस वजह से रखते हैं यह व्रत

हलछठ व्रत विशेष: नगर निगम रीवा के उपायुक्त(retd) अरूण मिश्रा इस वजह से रखते हैं यह व्रत

रीवा:आज सारे देश में हरछठ पर्व बड़े धूम धाम से और उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस दिन माताएं-बहनें अपने पुत्र की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए बड़े श्रद्धा भाव से व्रत रखती है।

हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हलषष्ठी या हरछठ व्रत रखा जाता है। इस साल उदयातिथि के अनुसार, हलषष्ठी व्रत 5 सितंबर 2023, मंगलवार को रखा गया है। इसे ललई छठ, हलछठ, पिन्नी छठ, खमर छठ या ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यतानुसार इस दिन माताएं बहने ही व्रत रखते हुए देखी गयी हैं परन्तु आज हम आपको एक ऐसे पिता के बारे में बतायेगे जो विगत कई वर्षो से हलछठ का व्रत रखते आ रहे है अपने संतान की सुख लम्बी आयु की खातिर।

इसे भी पढ़िए: वर्षों की ब्लड शुगर (Diabetes) सिर्फ तीन महीनो में हो सकती है ठीक, सिर्फ इन दो चीजों का इस तरीके से कीजिये सेवन

दरअसल नगर निगम रीवा के उपायुक्त(retd) अरूण मिश्रा की पत्नी रमा मिश्रा का दुखद निधन कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। तभी से अरूण मिश्रा अपने चिकित्सक पुत्र के दीर्घायु की कामना से हर वर्ष हरछठ की पूजा पुरे विधि विधान के साथ करतें हैं। इस कार्य में उनकी पुत्री एड पर्णिता तिवारी पिता का सहयोग करतीं हैं।

स्थानीय निवासी उनके इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा करते है। सभी इसे समाज में एक प्रेरणादायक कदम के तौर पर देखते हैं। अधिवक्ता मानवेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अरुण मिश्रा जी के इस कदम से सभी को सीख लेना चाहिए कि कैसे माँ के न रहने पर पिता ने अपनी संतान के लिए माँ का भी फर्ज निभा रहे है। वाकई यह अद्भुत है।

by Er. Umesh Shukla for Virat24 news

See Video: रीवा- विधानसभा अध्यक्ष की अनदेखी; देवतालाब में आखिर क्या तलाश रहे विवेक गौतम ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *