संसद का मानसून सत्र समाप्त, सदन के कामकाज का ये रहा ब्यौरा

संसद का मानसून सत्र समाप्त, सदन के कामकाज का ये रहा ब्यौरा

नई दिल्ली: गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया है। काफी गहमा गहमी भरा रहा ये सत्र। राहुल गांधी की सदसयता जहा बहाल हुई तो वही राघव चड्ढा निलंबित हुए। मणिपुर को लेकर सदन में भारी गर्माहट रही है। सत्ता-विपक्ष गुत्थम गुत्था हुए है। खूब नूरा कुश्ती हुयी है।

अंग्रेजो के काले कानून खत्म करने के बिल पेश और पास हुए है। देश के गृह मंत्री ने इन्हे पेश किया है।

राहुल गांधी के भाषण से ज्यादा फ्लाइंग किस का मुद्दा छाया रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन में उठाया और खूब हंगामा हुआ है।

कामकाज की बात करें तो लोकसभा में 45% और राज्यसभा में 63% कामकाज हुआ है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी है। लोकसभा और राज्‍यसभा ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा है कि सदन का सत्रावसान कर दिया गया है।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और इसकी कार्यवाही इस महीने की 11 तारीख तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *