वाड्रा के बयान ने तय किया प्रियंका गांधी का सियासी भविष्य, 2024 में कहां से लड़ेंगी चुनाव?

वाड्रा के बयान ने तय किया प्रियंका गांधी का सियासी भविष्य, 2024 में कहां से लड़ेंगी चुनाव?

रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। इससे पहले जुलाई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रियंका से उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की अपील की थी।

2024 लोकसभा चुनाव में अभी भी छह महीने से अधिक का वक्त बचा है। इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसे लेकर भी पार्टियां मंथन कर रही हैं। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा है निश्चित रूप से प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए। इस बयान के बाद कयास लग रहे हैं कि प्रियंका रायबरेली या अमेठी से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *