रीवा>TI गोलीकाण्ड मामला: गोली मारने वाले SI के नाम हैं सजा से ज्यादा इनाम

रीवा> TI गोलीकाण्ड मामला: गोली मारने वाले SI के नाम हैं सजा से ज्यादा इनाम

  • TI को गोली मारने वाले SI का अनोखा सर्विस रिकॉर्ड
  • 24 साल की नौकरी में 69 बार मिली सजा 77 इनाम भी

रीवा: गौरतलब है कि सिविल लाइन थाने के अंदर थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी थी। घायल निरीक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहा उनकी गोली निकाल दी गयी और उपचार शुरू है। तो वही आरोपी को कई घंटों की मसक्क्त के बाद कक्ष से निकालकर हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। साथ ही आरोपी को सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आरोपी बीआर सिंह का सर्विस रिकॉर्ड बड़ा ही अनूठा है। उनकी 24 साल की नौकरी में उन्हें 69 बार सजा दी गयी है जबकि 77 बार इनाम दिया गया है।

रीवा में टीआई को गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर का सर्विस रिकॉर्ड अनूठा है। गैर जिम्मेदाराना रवैये की हद यह है कि 24 साल की नौकरी में उसे 69 बार विभागीय सजा मिल चुकी है। आखिरकार इसी रवैये और तुनकमिजाजी की वजह से उसकी नौकरी सब इंस्पेक्टर से शुरू हुई और इसी पर खत्म भी हुई।

उल्लेखनीय है कि उन्हें अपनी सेवा के दौरान 77 बार अच्छे काम का इनाम भी मिल चुका है। अनूठी बात यह भी कि, उसके पास दो सरकारी रिवॉल्वर भी हैं। अब पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है कि उसके पास दो सरकारी रिवॉल्वर आखिर आई कहां से?

गुरुवार को रीवा सिविल लाइन थाने के टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा पर उसी थाने के एसआई ब्रजराज सिंह ने गोली चला दी थी। गोली शर्मा के कंधे में लगी थी। भोपाल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उनकी जान बचाई। इधर, सिंह को गिरफ्तार कर बर्खास्त कर दिया गया है। रीवा क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बर्खास्तगी का आदेश एसपी और एडिशनल एसपी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर दिया है।

इस घटना की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने जान से मारने की नीयत से टीआई पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। उधर, अस्पताल में भर्ती टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को शुक्रवार दोपहर 2 बजे होश आया, तो उन्होंने विश्वविद्यालय थाना प्रभारी विद्या वारिध से बात भी की. अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *