रीवा: पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

रीवा: पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

रीवा: गौरतलब है कि मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों सदस्यता ली है। उल्लेखनीय है कि तिवारी मऊगंज से एक बार विधायक रह चुके है और अपने आक्रामक रुख और बुलंद शैली के लिए जाने जाते है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर कहा कि समाजवादी पार्टी देश के सभी धर्म समुदायों का समान रूप से सम्मान करने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव सभी धर्म का आदर करने वाले राजनेता है।
तिवारी ने कहा कि वह खुद भारतीय सेना में रहकर देश सेवा में लंबे अरसे तक कार्य कर चुके है। सेवानिवृत होकर समाज सेवा का मन बना लिया और उसमें लग गए।

उन्होंने कहा कि उनके लिए देश व् देश की जनता का हित सर्वोपरि है। वो सैनिक के रूप में इस बात की शपथ पहले ही ले चुके है। अपने राजनीतिक जीवन में सभी धर्म संप्रदायों का सम्मान करते रहे है और करते रहगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां हिंदुओं को काशी, मथुरा, अयोध्या, राम जन्मभूमि, अमरकंटक, उज्जैन, महाकाल, पुष्करनाथ ,प्रयागराज, विंध्यवासिनी देवी आदि के दर्शन कराने का कार्य किया तो वहीं मुस्लिम साथियों को दो-दो बार सैकड़ो की संख्या में राजस्थान अजमेर स्थित ख्वाजा चिश्ती के दर्शन कराने का कार्य किया। कभी धर्म धर्म में फर्क नहीं किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर समाजसेवा, जनसेवा और जनहित मुद्दे जिनको लेकर वो सदा प्रयासरत रहे है, उसे और बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *