रीवा: धूमधाम से पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा, गोरखपुर सांसद रवि किशन रहे मुख्य आकर्षण

रीवा: धूमधाम से पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा, गोरखपुर सांसद रवि किशन रहे मुख्य आकर्षण

रीवा: आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा रीवा पहुंची।
इस यात्रा में जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा रीवा जिले में एनसीसी ग्राउंड में संपन्न हुई, जहां भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा गोरखपुर सांसद रवि किशन, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। माल्यार्पण के उपरांत सभी ने जनसभा को संबोधित भी किया।

संबोधन के दौरान जहां रवि किशन ने मोदी और योगी को शिव भक्त बताया और मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार और खुद को शिवसेवक बताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस को झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *