रीवा: जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी, पढ़िए अब तक कहा और कितने मेहरबान हुए मेघराज

  • जिले में अब तक 364.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
  • जिले में झमाझम वर्षा का दौर जारी – आज हुई 68.2 मिमी वर्षा

रीवा; जिले में पिछले 48 घंटे में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 3 अगस्त को 68.2 मिमी मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। सर्वाधिक 112 मिमी वर्षा मऊगंज तहसील में दर्ज की गयी है। इसके साथ-साथ तहसील हुजूर में 38.6 मिमी, मनगवां में 53 मिमी, हनुमना में 110 मिमी, गुढ़ में 74, रायपुर कर्चुलियान में 74, सेमरिया में 30, जवा में 102 तथा नईगढ़ी में 77 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। अभी भी वर्षा क्रम जारी है। जिले के नदी-नालों तथा तालाबों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।

जिले में एक जून से अब तक कुल 364.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 424.2 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 319.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 552 मिलीमीटर, सिरमौर में 294.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 144 मिलीमीटर, मऊगंज में 460.6 मिलीमीटर, हनुमना में 295.6 मिलीमीटर, सेमरिया में 263 मिलीमीटर, मनगवां में 509 मिलीमीटर, जवा में 352.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 399 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 266..8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *