मप्र: शिवराज सरकार ने दी जेंडर चेंज करने की अनुमति, ये महिला कांस्टेबल बनेगी पुरुष

  • मप्र: शिवराज सरकार ने दी जेंडर चेंज करने की अनुमति, ये महिला कांस्टेबल बनेगी पुरुष
  • शपथ पत्र देकर लिंग परिवर्तन की जाहिर की थी इच्छा

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने रतलाम जिले में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल को उसके इच्छा अनुसार पुरुष बनने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस अनोखे फैसले को लेकर गृह विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है, जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, रतलाम जिले की महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका कोठारी को उसकी जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर के कारण पुरुष बनने की अनुमति दी गई है। इस निर्णय का आधार मनोचिकित्सक मानी गयी है।

मध्य प्रदेश के रतलाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला कांस्टेबल ने सरकार से लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी. इसके बाद सरकार ने रतलाम जिले में पदस्थ महिला कांस्टेबल को पुरुष बनने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने साल 2021 में महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज करने की अनुमति दी थी।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, रतलाम जिले की महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका कोठारी को उसकी जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर के कारण पुरुष बनने की अनुमति दी गई है। इस निर्णय का आधार मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा की रिपोर्ट है। उन्होंने महिला कांस्टेबल की इच्छा को पुष्टि की. दीपिका कोठारी ने 2021-22 में लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था।

मिडिया पर जमकर हो रहा विरोध :
दीपिका कोठारी राज्य सरकार को एक शपथ पत्र देकर लिंग परिवर्तन की इच्छा जाहिर की थी। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने विधि विभाग से सलाह ली और उन्हें पुरुष बनने की अनुमति देने का फैसला लिया है। वहीं, गृह विभाग से जारी आदेश में लिखा गया है कि लिंग परिवर्तन से पुरुष बनने के बाद, दीपिका को महिला कर्मचारी के रूप में मिल रहे सभी लाभ और सुविधाएं प्राप्त नहीं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *