मप्र: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया एलान, सरकार बनने पर पुरानी पेंशन एवं ग्रेड पे होगी बहाल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा एलान, सरकार बनने पर ग्रेड पे व पुरानी पेंशन होगी बहाल

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर पटवारियों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि सरकार बनने पर ग्रेड पे की वर्षों पुरानी मांग व पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तहसील परिसर में पटवारियों की जारी हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और लूट-खसोट व कमीशन राज की सरकार को बड़े प्यार से विदा करेंगे। आपकी ग्रेड पे की वर्षों पुरानी मांग व पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होगी। कांग्रेस सरकार में पटवारियों का ग्रेड पे बढ़ा था तब से आज तक आप अपनी जायज मांगों की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब आपको केवल तीन माह का इंतजार और कहना होगा।

सरकार बनते ही पुरानी पेंशन होगी लागू
छिन्दवाड़ा सहित सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी व अन्य जिलों के पटवारियों की जारी संयुक्त हड़ताल को सम्बोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि पटवारियों की 25 वर्ष पुरानी जो 28 सौ पे ग्रेड की मांग है, हमारी सरकार बनती है हम इसके आदेश देंगे, यह आदेश देने की बात नहीं है, यह तो न्याय की बात है। हम सरकार बनते ही पुरानी पेंशन जरूर लागू करेंगे और अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी वर्गों के कल्याण के लिये समूचित कार्यवाही को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *