मप्र: क्या जनता सीएम शिवराज को कर रही नापसंद ?

मप्र: क्या जनता सीएम शिवराज को कर रही नापसंद ?

  • मामा शिवराज को जनता कर रही नापसंद
  • अस्पताल से किया वापस
  • प्रदेश के गृह मंत्री भी थे साथ

भांजे-भांजियों-बहनों… से अपनी हर बात को शुरू करने वाले प्रदेश के मुखिया, मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अस्पताल से वापस किया जा रहा है। हलाकि उक्त वीडियो की पुष्टि विराट 24 न्यूज़ नहीं करता है। खबर वायरल वीडियो और उसमे दी गयी जानकारी पर आधारित है।

आइये आपको बताते है विस्तार से…

वायरल वीडियो में जगह इंदौर के एक निजी अस्पताल की बताई जा रही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जनता को साधने में माहिर हैं। घोषणाओं के लिए मामा शिवराज को जाना जाता है।

दरअसल इंदौर में रामनवमी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ, यहां एक मंदिर परिसर में बने कुँए पर बनी छत धंस गई थी। इस दुर्घटना के चलते 35 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और साथ ही एसडीआरएफ के टीम भी पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर का बताया जा रहा है। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है, और
और श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। कुँए में गिरने वालों की संख्या 35 से भी अधिक है, जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले (Apple) एप्पल हॉस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। Apple हास्पिटल में CM शिवराज के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ समेत कई नेता उपस्थित थे, जैसे ही CM ने अस्पताल में जाने का प्रयास किया तो परिजनों ने उन्हें जाने से रोक दिया, और काफी देर बाद घायलों से मिलने दिया गया। हम आपको दिखाएंगे वीडियो जिस से आप खुद अंदाजा लगा लेंगे की अब प्रदेश की जनता मामा को कितना पसंद कर रही है और आने वाले चुनाव में कैसे सबक सिखाएगी।

सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे :
शिवराज सिंह अस्पताल तो पहुंचे लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा जनता ने प्यार दिया लेकिन यह प्यार हाय-हाय के नारों के रूप में था। यह सब देखते ही प्रदेश में मामा कुछ क्षण भी नहीं रुके और तुरंत गाड़ी में बैठकर रवाना हो गये। ऐसा पहली बार नहीं हुआ शिवराज हमेशा ही मीडिया के सामने आने से डरते हैं, किसी भी मुद्दे पर चर्चा करेंगे लेकिन जैसे ही कोई भी पत्रकार सवाल करने लगते हैं तो वहाँ से रवाना हो जाते हैं।

अब देखना यह होगा की आगामी चुनाव में जनता इन्हे दुबारा मामा कह पायेगी या पिछले चुनाव की तरह ये फिर रोते दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *