मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन पर है: कमल नाथ

आदिवासी ही मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं। जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार इनका ही है और कांग्रेस की सरकार बनने पर यह पूरी तरह मिलेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमल नाथ ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के सम्मान के लिए मनाया जाता है, पर प्रदेश में आदिवासी वर्ग की क्या स्थिति हो रही है, यह सबको पता है। मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन पर है। चुनाव आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहन, कर्मचारी, आदिवासी से लेकर सब याद आ गए। लेकिन सब समझदार हैं और सच्चाई पहचानते हैं। विधानसभा का चुनाव आने वाली पीढ़ी और प्रदेश के भविष्य का है।

डा. गोविंद सिंह- भाजपा सरकार में आदिवासियों का उत्‍पीड़न !

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आदिवासी ऐसा कोई जिला नहीं बचा होगा, जहां आदिवासी प्रताड़ित न हो।

उधर, स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित क्रांति दिवस स्मरण कार्यक्रम में कमल नाथ ने कहा कि आज पूरा देश भारत छोड़ो दिवस मना रहा है पर भाजपा क्या मनाएगी। इनका ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हो। जनता अब दमन, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो लोग कांग्रेस पर सवाल उठाते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने 70 वर्ष में देश को बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *