बिना कागजात अवैध परिवहन करता हाइवा मऊगंज पुलिस ने किया जप्त

बिना कागजात के नो एंट्री का उल्लंघन करते गिट्टी से ओवर लोड हाइवा ट्रक को मऊगंज पुलिस ने किया जप्त

मऊगंज पुलिस ने गुरुवार को अबैध परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। जहां पर नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले ओवर लोड हाईवा ट्रक क्रमांक MP17HH4332 को जप्त कर लिया हैI

पुलिस ने जब कागजातों की पड़ताल किया तो उक्त हाईवा ट्रक बिना कागजात के गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करते पाया गया, जिसके खिलाफ थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने चोरी सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए बड़ी कार्रवाई किये हैI

पुलिस की कार्यवाही के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गयाI यातायात को सुगम बनाने के लिए मऊगंज में नो एंट्री लगाई गई हैI पर कई वाहन चालक पुलिस की नजर बचाते हुए नो एंट्री का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *