BIG BREAKING: विधानसभा के सभी संविदा कर्मचारी नियमित, आदेश जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष गिरीश गौतम ने दी जानकारी

MP BIG BREAKING !

मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप आदेश जारी हो गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में अब सभी कर्मचारी नियमित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पृथक विंध्य प्रदेश के मामले पर कहा कि- विंध्य का कोई भी व्यक्ति पृथक प्रदेश का विरोध नहीं करेगा। मामले पर कई सवालों के जवाब नहीं है। पहले विंध्य प्रदेश की सीमा में महाकौशल और बुंदेलखंडों के जिले भी थे, अब 6 जिलों के आधार पर कैसे अलग प्रदेश बनेगा? मामले पर सार्थक चर्चा भी नहीं। पहले और अब के अलग प्रदेश के आंदोलन में भी जमीन आसमान का अंतर है। विधायक नारायण त्रिपाठी के मामले पर कहा कि विंध्य के मुद्दे पर 230 विधानसभा में चुनाव लड़ रहे है, उनकी मर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *