पैसे का इंतजाम होते ही LBY राशि बढ़ाकर ₹3000 करूंगा: CM शिवराज

  • CM शिवराज का लाडली बहनों के लिए बड़ा बयान
  • पैसे का इंतजाम होते ही राशि ₹1 हजार से बढ़ाकर ₹3000 करूंगा

LBY: मध्य प्रदेश में लगातार महिला हितों के लिए नीति बनाने वाले सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि उनसे ज्यादा महिलाओं के हित में सोचने वाला देशभर में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है।

वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ‘लाडली बहनों’ को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुनो मेरी बहनों, जैसे ही पैसे का इंतजाम होगा, ₹1,000 से बढ़ाकर धीरे-धीरे ₹3,000 करूंगा।

CM शिवराज सिंह गुरुवार को रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए तीसरी किस्त के 1-1 हजार रुपए जारी किए। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के अकाउंट में 1209.59 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

10 हजार रुपये माह देने का लक्ष्य :

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अभी मेरी सवा करोड़ बहनें हैं। ये और बढ़ रही हैं। 21 से 23 की उम्र की बहनों को भी जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के कहने पर जिन्होंने फार्म नहीं भरे और जो रह गईं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सवा करोड़ बहनों के लिए सालभर का खर्च 15 हजार करोड़ रुपए आएगा। लेकिन, यहां सीमित नहीं रहेंगे। पैसों का इंतजाम हो रहा है। जैसे ही इंतजाम होगा, 1 हजार से बढ़ाकर 1250, फिर 1500 और इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए महीने तक ले जाएंगे। मेरा लक्ष्य हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपए महीना करने की है।

पुलिस में 30% भर्ती बेटियों की:

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री नहीं था, तब बहनों को चुनाव लड़ने ही नहीं देते थे। स्थानीय निकाय चुनाव में हमने आधी सीटों पर बहनों के चुनाव लड़ने का कानून बनाया। पहले पुलिस में बेटियां भी नहीं होती थीं। मैंने तय किया कि 30% भर्ती पुलिस में बेटियों की करूंगा। बेटियों के हाथ में डंडे आएंगे तो गुंडों को ठीक कर दिखा देंगी। हमने कानून बनाया कि मकान, दुकान, खेत कोई बहन-बेटी के नाम पर खरीदेगा तो रजिस्ट्री का पैसा बहुत कम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *