जानिये कहा हैण्डपंपों की मरम्मत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए:Rewa

हैण्डपंपों की मरम्मत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित


रीवा . लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

रीवा मुख्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07662-297441 है। मऊगंज में नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9993788577 है।
कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में वाहन चालक रविशंकर प्रजापति की DUTY प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा चौकीदार गोरेलाल शर्मा की duty दोपहर 10 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि मऊगंज में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड तीन दिलीप कुमार साकेत की duty प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा भृत्य दिनेश कोल की ड¬ूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *