
केन वेतवा प्रभावितों ने धरने के 11 वें दिन अपनी मांगों को लेकर लगाया जाम
छतरपुर: केन बेतवा लिंक परियोजना परियोजना से प्रभावित किसान विगत 11 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा उनकी जायज मांगों का अभी तक कोई भी निराकरण नहीं किया गयाI जिसको लेकर किसान लगातार आक्रोशित हैंI हम आपको बता दें कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा विगत 17 मई की रात्रि में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज कर उन्हें धरना स्थल से हटाया गया थाI उनका टेंट और आवश्यक सामग्री भी प्रशासन द्वारा जप्त की गई थीI

घटना के वीडियो भी social media पर वायरल हुए थेI बहरहाल इतनी भीषण गर्मी और 45 डिग्री के तापमान में खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर किसान आमरण अनशन और धरने के चलते किसानों की तबीयत लगातार बिगड़ रही हैंI
अब तक 37 किसानों बीमार हो चुके हैंI धरने का नेतृत्व कर रहे समाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रशासन द्वारा आधी अधूरी जानकारी दी गई हैI हम किसानों को लगातार भ्रमित करने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा हैI लेकिन हम लोग झुकने और रुकने वाले नहीं हैंI

धरने के बाद किसानों ने रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए छत्रसाल चौराहे पर लगभग 30 मिनट तक उग्र प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दियाI

पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम खोला गयाI अमित भटनागर ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गुरुवार तक प्रशासन द्वारा जप्त की गई सामग्री लौटाई नहीं जाती तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगाI इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान आदिवासी और महिलाएं मौजूद रहे।