चाँद पर जमीन बिकना शुरू, आप भी खरीद सकते है, कीमत है बहुत कम

चाँद पर जमीन बिकना शुरू, आप भी खरीद सकते है, कीमत है बहुत कम

  • चांद पर बिक रही है जमीन
  • आम भारतीय कैसे खरीद सकते हैं
  • कीमत मात्र 3 हजार रुपये प्रति एकड़
  • भारतीय लोगों के बीच चांद को लेकर क्रेज गया बढ़

जब से भारत ने चाँद पर चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंड करवाया है, तभी से भारतीय लोगो में चाँद और उसकी जानकारियों को लेकर दिलचस्पी बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। आपको बता दें कि चाँद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है तो वही साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके साथ ही चांद पर जिस तरह से नई-नई खोज हो रही हैं, उससे ये संभावना भी बढ़ रही है कि भविष्य में अगर सबकुछ ठीक रहा तो वहां जीवन की खोज हो सकती है।

चंद्रयान-3 ने चाँद पर उतरकर असीम सम्भावनाओ को जन्म दिया है। सारी दुनिया हमारी ओर उत्सुक और उत्साहित नजरों से देख रही है। खासकर जब से ये खबर आयी है कि चंद्रयान-3 ने ऑक्सीजन, सल्फर आदि मिलने की पुष्टि की है तब से तो भारतीयों के साथ साथ सारी दुनिया में चाँद के विषय का बोलबाला है। सभी ज्यादा से ज्यादा जानकारी इस विषय में जानना चाहते है।

हालांकि, चांद पर जमीन बेचने का काम चंद्रयान-3 के लैंड होने से पहले से हो रहा है परन्तु अब इसमें तेजी आने के आसार है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। चलिए आपको बताते है कि भारतीय लोग चांद पर जमीन कैसे खरीद सकते हैं और इसके लिए उन्हें कितनी कीमत चुकानी होगी…

चाँद पर जमीन कौन बेच रहा है :
इस वक्त दुनिया में दो ऐसी कंपनियां हैं जो चांद पर जमीन बेच रही हैं। पहली है Lunar Society International और दूसरी है International Lunar Lands Registry, ये दोनो कंपनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं। दुनिया भर के तमाम लोगो के साथ साथ भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं।

इसे भी पढ़िए : चंद्रयान-3: सल्फर मिलने की पुष्टि, धरती पर भेजी अहम जानकारी

भारतीय जिन्होंने चाँद पर जमीन खरीदी :
साल 2002 में हैदराबाद के राजीव बागड़ी और साल 2006 में बेंगलुरु के ललित मेहता ने भी चांद पर प्लॉट खरीदा था। इसके साथ ही बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान के पास भी चांद पर जमीन है। हालांकि, ये जमीन उन्होंने खरीदी नहीं है…बल्कि उन्हें उनके एक फैन ने खरीद कर गिफ्ट की है। तो वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीद रखी है। और भी कई भारतीय है जिन्होंने चाँद पर जमीन खरीद रखी है।

चांद पर जमीन की कीमत :
Lunar Society International और International Lunar Lands Registry जैसी कंपनियां चांद पर जमकर जमीन बेच रही हैं। यहां एक एकड़ जमीन की कीमत लगभग 37.50 अमेरिकी डॉलर है। यानी 3075 रुपये में आपको चांद पर एक एकड़ जमीन मिल जाएगी। बताइये ये कितना सस्ता है। धरती पर तो आपको इतने में एक ढंग का फोन या किसी ब्रांडेड कंपनी का जूता तक नहीं मिलेगा।

चाँद पर जमीन की खरीदी कैसे करे :
आपको बता दें कि चाँद पर कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है। Lunar Society International और International Lunar Lands Registry कंपनियां चांद पर ऑनलाइन जमीन बेचने का काम कर रही हैं। अगर आप चांद पर जमीन खरीदना चाहते हैं तो सीधे इनके वेबसाइट पर जाएं, और वहां जाकर रजिस्टर करें और एक तय अमाउंट दे कर आप जमीन खरीद सकते हैं। भारतीय लोग भी सेम प्रोसेस से चांद पर जमीन खरीद सकते हैं।
(Google पर lunarregistry.com टाइप करें और जमीन खरीदें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *