चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से कहा…स्माइल प्लीज और पहली फोटो की क्लिक, देखिये असल में कैसा लगता है लैंडर चाँद पर

चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से कहा…स्माइल प्लीज और पहली फोटो की क्लिक, देखिये असल में कैसा लगता है लैंडर चाँद पर

प्रज्ञान रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरे हुए विक्रम लैंडर की पहली फोटो ली है। यह फोटो ISRO ने ट्वीट करके जारी की है। इसरो ने अपने ट्वीट में कहा है कि, स्माइल प्लीज। आज सुबह प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली। यह तस्वीर रोवर ने ऑनबोर्ड नेविगेशन कैमरा (NavCam) से ली है।

इसे भी पढ़िए: रीवा: गुलाब नगर में प्रवेश निषेध है! पर क्यों? पढ़िए खबर में

इस तस्वीर में लैंडर मजबूती के साथ चांद की समतल सतह पर खड़ा है। इसमें उसके दो यंत्रों के बारे में भी बताया गया है।बाएं दिख रहा है विक्रम लैंडर और दाहिने उसके नीचे लगे चास्टे और इल्सा पेलोड को घेरे में दिखाया गया है।

इसे भी पढ़िए: चाँद पर जमीन बिकना शुरू, आप भी खरीद सकते है, कीमत है बहुत कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *