Rewa: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 कल होगी

  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 कल होगी
  • अधिकारियों की डियूटी लगायी गयी

 रीवा: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 आज 21 मई को 19 केन्द्रों में आयोजित की गयी है। यह परीक्षा दो पलियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2.15 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।

कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा परीक्षा केन्द्रों के लिए अधिकारियों की डियूटी लगायी गयी है। अधिकारियों को प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए जिला कोषालयों में प्रात: 7 बजे एवं दोपहर 12 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारी केन्द्राध्यक्ष के साथ उत्तर पुस्तिका को कोषालय में जमा करायेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *