पीएम मोदी ने क्यों कहा कि मप्र के कुंवारों की अब होने लगी शादी ? पढ़िए मोदी @ भोपाल दौरा से जुडी हर खबर…
यहाँ देखिये :रीवा- लाड़ली बहने जीत सकेंगी पाँच हजार रूपये, सबसे पहले करना होगा यह काम

यहाँ देखिये : रीवा- नशे के विरुद्ध युद्ध समाजसेवियों ने किए बूट पॉलिश; देखिये क्या कहा
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को भोपाल पहुंचे है जहा वो लगभग दस लाख कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे है। उन्होंने कुल मिलाकर 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जिसमे मध्य प्रदेश को 2 वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की सौगात दी है।
यहाँ देखिये : जबलपुर में वेदिका ठाकुर की अस्पताल में मौत, भाजयुमो नेता प्रियांश पर दर्ज होगा हत्या का केस
भोपाल में ही पीएम मोदी ने एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओ के लिए कहा :
बूथ का नेतृत्व करने वाले लोगो का सम्मलेन इतिहास में पहली बार हो रहा है। बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओ से संवाद करने का अवसर मेरे लिए एक मंगल अवसर है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी अपने-अपने बूथों पर वर्ष भर सबसे अधिक व्यस्त रहते हैं। आप जो मेहनत करते हैं दिन भर जुटे रहते हैं। मैं अमेरिका और मिश्र में था तब भी आपके प्रयासों के बारे में मुझे जानकारी मिलती रही। इसलिए वहां से लौटकर आपसे मिलना मेरे लिए सुखद और आनंद दायक है। बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। मैं इस कार्यक्रम की रचना के लिए बीजेपी नेतृत्व, एमपी संगठन का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं।
मोदी ने कहा कि नड्डा ने उनसे कहा कि मोदी जी आज भाषण वाशण बाद में पहले ससंवाद हो जाए बूथ कार्यकर्ताओ से , तो मैंने उसे स्वीकार कर लिया है।आइये शुरू करते है संवाद , खबर लिखे जाने तक वो संवाद कर रहे थे…
यहाँ देखिये : रीवा- बिजली विभाग में गलत बिल के सुधार शिविर में 150 शिकायतों का किया गया निराकरण

यहाँ देखिये : रीवा- ब्रेजा कार में सवार व्यक्तियों ने द्विवेदी बस में जमकर की तोड़फोड़; देखें क्या था विवाद
नल जल कार्यक्रम का किया उल्लेख : कार्यक्रम की वजह से होने लगी शादिया
इस दौरान उन्होंने नल का जल कार्यक्रम का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सुदूरवर्ती गांवों के लोगों ने उन्हें बताया कि पहले उनके गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं होती थी। इस वजह से उनके गांवों में लोग अपनी बेटियों का विवाह नहेीं करते थे और युवक उम्र बीतने के बाद भी कुंवारे रह जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि हर घर नल योजना कार्यक्रम की वजह से 9 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया। अब वहां के लोग बताते हैं कि उनके गांव में भी सामान्य तरीके से शादियां होने लगी हैं।
यहाँ देखिये : रीवा- मऊगंज में सीएम शिवराज के लगे आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा 50% कमीशन लाओ, काम कराओ
मप्र की तारीफ़ की : वन्दे भारत ट्रेन को बताया राज्यों के मध्य एकता स्थापित करने वाला :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला। मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम की संकल्पना के लिए नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को बधाई देता हूं , क्योंकि वस्तुतः भाजपा के लगभग दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं।
पसमांदा मुसलमान-यूनिफॉर्म सिविल कोड: {एक ही परिवार (देश) में दो तरह के नियम चलेंगे क्या? }
पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र करते हुए विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकतर मुस्लिम देशों में तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है, लेकिन देश के कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए मुस्लिम भाई-बहनों को भड़काते रहे हैं।
यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर मुस्लिम भाई-बहनों को भड़काया जा रहा है। एक ही परिवार में दो तरह के नियम चलेंगे क्या? देश के संविधान में सभी के लिए एक समान कानून की बात कही गई है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार डंडा मारती है, लेकिन ये लोग वोट बैंक के भूखे लोग हैं।
यहाँ देखिये : छतरपुर- रेल की बोगी में मिला 5-6 माह का भूर्ण; कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यहाँ देखिये : REWA BREAKING- आरक्षक 10,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार 1लाख की मांगी थी घूस 30,000 में हुआ था सौदा
पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें :-
तीन तलाक पर साफ़ बात की:
तीन तलाक की वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे लोग हैं।उनका वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे पसमांदा भाई-बहन है उनको कुछ लोगों ने तबाह कर दिया। दुनिया के कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक को खत्म कर दिया गया। पसमांदा मुसलमान मोची, दफाली, जोलाहा, शिया, लहरी होते हैं। वोट बैंक और सत्ता के लोभी लोगो ने पसमदों मुसलमानों का शोषण किया, लेकिन उनकी कभी चर्चा नहीं हुई। आज उन्हें भी उन्हें बराबरी का हक नहीं मिल पाया है। मिस्र ने आज से 90 साल पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया था। यहां तक कि कतर, इंडोनेशिया, बंग्लादेश जैसे देशों में इसे पहले ही खत्म कर दिया गया है।
यहाँ देखिये : जेसीबी में घुसा कोबरा सांप सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया
मुसलमान बेटियों पर तीन तलाक का फंदा डालकर कुछ लोग उन पर अत्याचार करना चाहते हैं। एक ही परिवार में दो प्रकार के नियम चलेंगे क्या? संविधान में एक समान कानून की बात कही गई है।
सुको लाना चाहती है यूनिफॉर्म सिविल कोड :
सुप्रीम कोर्ट डंडा चला रही है कि यूनिफॉर्म सिविल कॉड लेकर आओ। लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध करते हैं।
तीन तलाक से केवल मुस्लिम बेटियों पर ही अन्याय नहीं होती है बल्कि पूरा का पूरा परिवार तबाह हो जाता है। अगर यह इस्लाम का जरूरी हिस्सा होता तो फिर बाकी देशों ने इसे क्यों खत्म कर दिया ?
यहाँ देखिये : पेड़ गिरने से पक्षियों की मौत अंडे नष्ट:पर्यावरण प्रेमियों ने देखिये कैसे बचाई सैकड़ो बगुले की जान
हम एसी में बैठने वाले नहीं :
पीएम ने कहा कि हम एसी में बैठकर पार्टी चलाने वाले लोगों में से नहीं है। हम वो लोग हैं जो गांव-गांव जाकर जनता के बीच में खुद को खपाते हैं। उनके साथ खड़े रहते हैं।
यहाँ देखिये : शक्ति पीठ मा मंगला गौरी में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान का किया गया आयोजन
विरोधियो में अब ज्यादा छटपटाहट है :
बीजेपी के जो घोर विरोधी हैं, उनमें 2014 और 2019 में उतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी आज दिख रही है। जिन लोगों को वो लोग पहले पानी पी-पी कर गाली देते थे आज उनके सामने नतमस्तक हैं।
यहाँ देखिये : रीवा-अपराधों का ग्राफ फिर से तेजी के साथ बढ़ता हुआ नजर तलवार से युवक पर हमला
यहाँ देखिये : दिग्विजय सिंह ने कहा- 18 साल में शिवराज सरकार ने आदिवासियों के हित में नहीं किया काम