मध्यप्रदेश:राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को मिलेगे बोनस अंक

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को मिलेगे बोनस अंक

रीवा:माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी खिलाड़ियों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिये जायेगे। खिलाड़ियों को कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं में दोनों परीक्षाओं में बोनस लाभ दिया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय ने सभी संकुल प्राचार्यों  तथा प्राचार्यों को उनके स्कूल के 10वीं तथा 12वीं के अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थी खिलाड़ियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि निर्धारित प्रपत्र में छात्र के संपूर्ण विवरण तथा खेल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र के साथ जानकारी प्रस्तुत करें। जिससे खिलाड़ी विद्यार्थियों को शासन के नियमों के अनुरूप बोनस अंक का लाभ दिया जा सके। केवल स्कूल, भारतीय विद्यालयीन खेल संघ द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार संपन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को ही बोनस का लाभ दिया जायेगा।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *