मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ अपने सहयोगी संगठनों के साथ प्रदर्शन किया है, कर्मचारियों ने मांग की है सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विद्युत कंपनियों के कार्यरत कर्मियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए 6 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन प्रस्तावित किया गया था, जिसका मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर द्वारा भी पूर्ण समर्थन दिया गया था, 5 जनवरी को  प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा 15 दिवस के अंदर मांगों के संतुष्ट पूर्ण निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करवाने और प्रत्येक मांग पर सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया था ,जिसके चलते आंदोलनरत पांचों संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा सचिव के सम्मान में 15 दिवस के लिए आंदोलन को निरंतर मानते हुए कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया था, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। संगठन के लोगों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे हैं कि विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का विभागीय पाल्सी बनाकर संविलियन एवं वेतन वृद्धि व 20,लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराये जाए विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमितीकरण भाजपा जन संकल्प 2013 के अनुसार तत्काल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *