खबर रीवा से है जहां चोरहटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फोर व्हीलर गाड़ी में लोड गांजा बरामद किया है, पकड़े गए गांजे की कीमत 20 लाख से अधिक बताई जाती है ।बताया जाता है कि चोरहटा पुलिस बाईपास चंदुवा नाला के पास घेराबंदी कर काले रंग की टाटा जेस्ट कार क्रमांक यूपी 86 यू 8354 को रोक कर तलासी ली तो कार में 1 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ है ,कार सवार आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपियों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा उर्फ बबलू कुशवाहा , राजू गुप्ता राम आशीष मौर्य निवासी सोनभद्र के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर पूछताछ शुरू कर दिया है । माना जा रहा है कि पुलिस मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है,आप को बता दे कि लंबे समय के बाद चोरहटा पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ने में सफल हुई है।

