फिर लौट रहा कांग्रेस का समय- सुखेंद्र सिंह बन्ना
विराट24- नए वर्ष में पहली बार पत्रकारों से रूबरू होते मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने महंगाई ,वेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, श्री बन्ना ने कहा कि कांग्रेश 50 वर्ष सत्ता में रही तो 50रु लीटर डीजल पेट्रोल था लेकिन बीजेपी के 8 वर्ष में 100 से ऊपर डीजल पेट्रोल की कीमत हो गई ,,वहीं महंगाई बेरोजगारी के बावजूद केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि पहले कांग्रेश की लहर थी फिर भाजपा और बसपा की हुई अब पुनः कांग्रेश की लहर है और आने वाले चुनाव में कांग्रेश केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है ,श्री बन्ना ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार लूट मारपीट चोरी जैसी घटनाओं की बढ़ोतरी हुई है , इन्हीं सब मुद्दों को लेकर प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।