एक लाख बीस हजार कार्य करता और जमा कर्ताओं की 750 करोड़ जमा पूंजी वापस की मांग

एक लाख बीस हजार कार्य करता और जमा कर्ताओं की 750 करोड़ जमा पूंजी वापस की मांग

विराट24 -सहारा इंडिया के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं जमा कर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ,ज्ञापन सौंपने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में प्रभावितों ने बताया कि सहारा इंडिया द्वारा संचालित समस्त स्कीमों में जमा राशि लगभग 750 करोड़ है, जिसके लगभग कार्यकर्ता एवं जमा कर्ताओं की संख्या 1,20,000 है। 2018 से आज तक सहारा इंडिया द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया, जमा कर्ताओं ने अपनी जमा पूंजी आवश्यकता के लिए जमा किया था लेकिन जमा करता अपनी ही पूंजी पाने के लिए इधर उधर भटक रहे है।कई जमा करता ना तो अपने बच्चों का विवाह कर पा रहे हैं ना ही इलाज जैसी आवश्यकता की पूर्ति कर पा रहे हैं। जमा कर्ताओं ने बताया कि कई बार ज्ञापन दिया लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है ,जिसके चलते प्रधानमंत्री गृहमंत्री सहकारिता मंत्रालय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार एवं भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड भारत सरकार (सेवी) को आवेदन देकर मांग करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी है कि अगर 30 दिन के अंदर जिला प्रशासन द्वारा सहारा इंडिया के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं की गई तो सभी जमा करता एवं कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *