हॉस्टल निर्माण को लेकर नर्सिंग छात्राओं ने कलेक्टर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने जर्जर हॉस्टल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, छात्राओं ने बताया कि 1 सैकड़ा से अधिक सीट होने के बाबजूद उन्हें छोटे से हॉस्टल में रहना पड़ रहा है, जिसमें एक रूम में 1 दर्जन से अधिक छात्राएं रहती हैं ,हॉस्टल इतना जर्जर हो चुका है कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से जहां आग लगती है वही कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है ।आपको बता दें कि 1 दिन पहले ही जर्जर हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसमें एक छात्रा का सामान जलकर राख हो गया था जिसके बाद छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त किया था ,आइये सुनते हैं छात्राओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए क्या कहा है।
