बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखनी नजर आती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) कंट्रोवर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि नेता एक्ट्रेस के कपड़े कम देखें और अपना काम करें।