बाल सुधार गृह के ताला तोड़कर दो किशोर लापता

बाल सुधार गृह के ताला तोड़कर दो किशोर लापता

इस वक्त की बड़ी खबर रीवा से है जहां बालग्रह का ताला तोड़कर दो किशोर लापता हो गया है ,घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस तलाश में जुटी है ,बताया जाता है कि जवा थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज का रहने वाला किशोर और सीधी जिले के कमर जी निवासी किशोर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में संचालित हरी बालग्रह में रह रहे थे ,जो बालग्रह का ताला तोड़कर लापता हो गये है ,फिलहाल हरि बालग्रह के अधीक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर विश्वविद्यालय पुलिस मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है वही बाल सुधार गृह से किशोरों के भागने के संबंध में संचालक विक्रांत दुबेदी ने बताया कि बच्चों को बाल संप्रेषण गृह में रखना चाहिए था लेकिन न्यायालय ने हमारे यहां रखने का आदेश दिया था गनीमत रही कि बड़ी वारदात को अंजाम देकर किशोर फरार नहीं हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *