युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के घर चला मामा का बुलडोजर

महिलाओ पर अत्याचार को लेकर मामा शिवराज अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शने को तैयार नही है । इसी के चलते 2 दिन पूर्व युवती के साथ मारपीट का वायरल हुए वीडियो के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने मऊगंज थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया तो वही दूसरी तरफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही किया है,आरोपी पंकज त्रिपाठी को यूपी के मिर्जापुर से जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,वही आरोपी के घर ढेरा के कूड़ी गांव मे बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर को नेस्तनाबूद कर दिया गया, मऊगंज एसडीएम ए पी द्विवेदी,एसडीओपी नवीन दुबे तहसीलदार रत्नराशि पांडेय पुलिस बल और जेसीबी के साथ आरोपी के घर पहुंचते ही हड़कंप मच गया,और देखते ही देखते आरोपी के घर को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *