संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का समर्थन करने पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा
अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर विगत लंबे समय से संविदा स्वास्थ्य कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनुसूया कर रही है, एक तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है तो वहीं लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका समर्थन करने कांग्रेश के महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन किया ,साथ ही कहा कि कोरोना काल में जिस तरीके से स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर कार्य किया,और उस समय जब कोई शवों को छूने के लिए तैयार नहीं था उस समय स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा की उन्हें अब जहां बाहर कर दिया गया है वही उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है।यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। आइये सुनाते हैं पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा ने समर्थन ने क्या कहा है।

