सतना जिले का गैंग आकर रीवा में देता था वारदात को अंजाम15 चैन स्नैचग घटनाओं का खुलासा आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

1 दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ाया

एंकर- चैन स्नैचिंग कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, पुलिस के द्वारा राहुल उर्फ करण चौरसिया पिता विष्णु चौरसिया निवासी शेरगंज कहार मोहल्ला जैतवारा, राम किशोर उर्फ सोनू त्रिपाठी पिता कामता त्रिपाठी निवासी टिकुरिया टोला ज
थाना कोलगवां जिला सतना, अभिषेक मिश्रा पिता रजनीश मिश्रा निवासी विजयपुर थाना धारकुंडी, राज किशोर केवट उर्फ राहुल केवट निवासी खमरिया थाना जैतवारा, शौर्य त्रिपाठी उर्फ भोंदू पिता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी निवासी भठगवा थाना जसो जिला सतना ,करण यादव पिता भूली यादव उम्र 28 वर्ष निवासी थाना सिविल लाइन जिला सतना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिले भी बरामद किया है ,आरोपियों ने थाना सामान की 8 विश्वविद्यालय की पांच अमहिया की एक लूट के साथ सिविल लाइन में एक लूट की वारदात को कबूल किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि विगत 4 माह में अलग-अलग इलाकों में हो रही लूट की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी जिसके द्वारा उक्त गैंग को पकड़ा गया है, जिन से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *